धनबाद, नवम्बर 15 -- कतरास, प्रतिनिधि। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती को बाल दिवस के रूप में शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डिनोबली स्कूल कोराडीह में पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य सीएस फ्रांसिस ने बच्चों को शुभकानाएं दी। मौके पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया था, जिसका बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। होली मदर्स एकेडमी फुलवार में चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चेयरपर्सन विजया राय, प्राचार्य मानस घोषाल व उपप्राचार्य पवित्र आचार्या ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। किड्स केयर रानीबाजार कतरास में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को प्रधानाचार्य दिलीप वर्मा व शिक्षकों ने सम्मानित किया। बच्चों क...