मैनपुरी, नवम्बर 14 -- पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने आजादी के आंदोलन के दौरान अंग्रेजों का मुकाबला किया। देश आजाद हुआ तो वे पहले प्रधानमंत्री बने। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए उन्हें चाचा नेहरू का नाम भी दिया गया। शुक्रवार को उनकी जयंती थी। जिलेभर में नेहरू जयंती धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाई। प्रतियोगिताएं हुई, विचार गोष्ठियां हुई, उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। बच्चों ने विद्यालय परिसर में स्टॉल लगाकर खाने-पीने का सामान बिक्री किया। सुदिती ग्लोबल में शिक्षकों ने किया लिलिपुट डांस मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन, उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी ने ...