मुजफ्फर नगर, नवम्बर 14 -- सुमित्रा देवी महिला इंटर कालेज छपार में बाल दिवस पर कला प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर कला का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को सुमित्रा देवी महिला इंटर कालेज में पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुधा त्यागी ने किया। कला प्रदर्शनी में कक्षा छ से 12 तक की छात्राओं ने वेस्ट मेटिरियल से कलात्मक ज्ञान, विज्ञान, साज सज्जा के साथ दर्जनों माडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने आधा दर्जन से अधिक फूड स्टाल भी लगाए। इसके अलावा सनसाईन स्कूल, होलीवुड पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय छपार के बच्चों ने भी पहुंचकर प्रदर्शनी व मेले का आनंद लिया। प्रधानाचार्य सुधा त्यागी ने कहा कि पंडित नेहरु भारत के महान सपूतों में थे।...