शाहजहांपुर, नवम्बर 14 -- फोटो : 41 स्कूल में बिस्किट का वितरण करते कार्यकर्ता। शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य बच्चों में स्नेह, सहयोग और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यकर्ताओं ने बाल दिवस को समाज सेवा के माध्यम से मनाते हुए बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, संस्कार और सेवा का संदेश भी बच्चों को दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला एसफएस सयोजक वैभव सक्सेना, आशुतोष मिश्रा, अभिनेद्र त्रिपाठी, जया मौर्य, श्रेया मिश्रा, रीवा वर्मा, शिवा, अश्मित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...