टिहरी, नवम्बर 14 -- बादशाहीथौल में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बाल अधिकार को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डीएम नितिका खण्डेलवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। गोष्ठी में डीएम ने कहा कि बाल अधिकार गोष्ठी का उद्देश्य समाज में ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाना है, जहां हर बच्चा निर्भय होकर आगे बढ़ सकें, सीख सकें और अपनी क्षमता को पूरी तरह विकसित कर सकें। बच्चों को शरीरिक एवं भौतिक रूप से सशक्त बनाने एवं मिथ जानकारी से बचाने के लिए जागरूक किया जाना आवश्यक है। शुगर बोर्ड के तहत सभी स्कूलों में बच्चों को अत्यधिक चीनी के सेवन के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा गया। बृजेश ने पिछले छह माह में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के किये गये महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.