शाहजहांपुर, नवम्बर 14 -- सबहेड::: बाल दिवस पर स्कूलों में उमड़ा उत्साह, रंग-बिरंगे कार्यक्रमों से खिले मासूम चेहरे, स्कूल रहे उत्सव में तब्दील, नन्हों ने लगाए स्टॉल और जीते दिल ----- शाहजहांपुर, संवाददाता। बाल दिवस पर शुक्रवार को पूरे जिले के विद्यालयों में बच्चों की खिलखिलाहट, रंग-बिरंगे कार्यक्रम और बाल मेलों की रौनक छाई रही। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाए जाने वाले इस विशेष दिन को स्कूलों में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल सजाया, तो कहीं बाल मेलों में नन्हे दुकानदार बनकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- दौड़, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर, कला-प्रदर्शन और खेलों में बच्चों ने जोश से भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को उनके अधिकारों, सपनों और भविष्य के मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.