नोएडा, जनवरी 24 -- सुविधा: हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का कम चीरा लगाकर इलाज हो सकेगा, अभी ओपन सर्जरी की सुविधा नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा और स्नातकोत्तर संस्थान में कैथ लैब का परीक्षण शुरू कर दिया गया है। फरवरी से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इसका लाभ मिलना शुरू होगा। दिल में छेद, धमनियों में सिकुड़न को ठीक करने सहित हृदय की कई बीमारियों के इलाज में कैथ लैब का उपयोग हो सकेगा। बाल चिकित्सालय में कैथ लैब से जुड़ी सभी मशीनें लगा दी गई हैं। इसकी शुरुआती जांच के बाद अब डॉक्टरों ने इसका परीक्षण शुरू किया है, ताकि मशीनों के हर पहलू को जाना जा सके। एक हफ्ते के परीक्षण के बाद कैथ लैब की सुविधा मरीजों को मिलनी शुरू होगी। हृदय से संबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा अभी भी अस्पताल में है, लेकिन वह ओपन सर्जरी से होता है। दिल में छेद का इलाज ...