लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- लखीमपुर, संवाददाता। रविवार को विलोबी मेमोरियल मैदान में गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा बाल खेल विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। दौड़ प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष के 374 बच्चों ने प्रतिभाग कर खेलो में उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के कुल 374 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की फुर्ती, गति और संतुलन को परखने के लिए दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। 5 से 6 वर्ष वर्ग की दौड़ में पार्थ चौहान ने प्रथम, ऋत्वीय वर्मा ने द्वितीय और अखंड मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 6 से 7 वर्ष वर्ग की दौड़ में अर्णव मिश्र प्रथम, देवांक गिरी द्वितीय और युग शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 7 से 8 वर्ष वर्ग की दौड...