वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी। हॉकी के मैच में जिस खिलाड़ी को बॉल पास देनी है उसके बीच आई कॉन्टेक्ट जरूरी है। तभी वह बाल सही तरीके से ले सकेगा। यह कहना है ऑस्ट्रिया के हॉकी टीम के कोच रहे सेड्रिक डिसूजा का। सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में डिसूजा ने करीब चालीस बालक-बालिकाओं को हॉकी खेलने की कई तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बॉल को लेकर कैसे दूसरी टीम के क्षेत्र में जाना है। शरीर का कोण किस तरह होगा कि वह बाल अच्छे तरीके से हिट कर सके। उन्होंने हॉकी कोचों को नए नियमों और मानकों के बारे में भी बताया। नब्बे के दशक में भारतीय हॉकी टीम के भी कोच रहे डिसूजा हॉकी इंडिया की फ्रेंचाइजी यूपी रुद्रा के टेक्निकल डायरेक्टर भी है। वह यूपी रुद्रा के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोज रहे हैं। उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.