रांची, मई 31 -- रांची। बाल कृष्ण प्लस टू हाई स्कूल के साइंस और कॉमर्स दोनों विषयों में शानदार परिणाम रहा। कॉमर्स में कुल 97 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 98.96 प्रतिशत रिजल्ट इस वर्ष रहा। इसी प्रकार साइंस में कुल 231 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 97.8 प्रतिशत ने सफलता हासिल की। प्राचार्या दिव्या सिंह ने कहा कि हमारा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा है। हम आगे और भी बेहतर परिणाम देंगे। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षकों को भी बधाई दी है। साइंस टॉप-3 अंजनी कुमार सिंह 93.4% राजश्री 92% गौरव मंडल 91.8% कॉमर्स टॉप-3 सीटू कुमार 84% सत्यम कुमार 83.6% खुशी कुमारी 79.6% मारवाड़ी स्कूल की दीक्षा को साइंस में 92.80 प्रतिशत रांची। मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल का परिणाम काफी बेहतर रहा। साइंस में 137 विद्यार...