औरैया, नवम्बर 18 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने चोरी के दर्ज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। मुरादगंज निवासी सरोजनी देवी पत्नी स्व. शैलेंद्र के घर 16 नवंबर की रात चोरों ने कमरे में रखी आलमारी से करीब दस लाख रुपये चोरी कर लिए थे। घटना के बाद सरोजनी की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को भीखेपुर के पास हाइवे सर्विस रोड पर चोरी कर भागने की फिराक में खड़े तीन लोगों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपितों में मुरादगंज निवासी एक बाल अपचारी, स्वयं दुबे पुत्र योगेंद्र प्रकाश द्विवेदी और श्याम पोरवाल पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.