प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र में 15 मई 2007 को गंगा के कछार में गोली मार कर हत्या करने के आरोपी बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड ने एक साल की सुधारात्मक अभिरक्षा में प्लेस ऑफ सेफ्टी भेजा है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नवाबगंज के आलापुर निवासी कमलेंद्र प्रताप सिंह 15 मई 2007 की रात कौशाम्बी से पेशी से वापस आ रहे थे। उन्हें कुछ लोग गंगा के कछार में ले गए और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मामले में ओमप्रकाश अखिलेश अभिषेक, राजेश सहित एक बाल अपचारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था। बाल अपचारी के मामले में किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट शांभवी, सदस्य रचना सिंह और केएन मिश्र ने सुनवाई की। दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं की सुनवाई के बाद आरोपी बाल अपचारी को एक साल के लिए सुधारात्मक अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.