पटना, जनवरी 21 -- बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छात्रावास की जांच के लिए धावा दल बनाया है। यह दल राजधानी के तमाम छात्रावास में जाकर औचक निरीक्षण करेगा। इस दौरान लाइसेंस की जांच होगी। देखा जाएगा कि वहां सुरक्षा मानक का पालन हो रहा है या नहीं। जो बिना लाइसेंस का चल रहा होगा, उसे बंद करने की अनुशंसा समाज कल्याण विभाग से की जाएगी। इसकी जानकारी आयोग के अध्यक्ष अमरदीप ने दी। राजधानी में विभिन्न इलाकों में चल रहे निजी छात्रावास में छात्राएं कितनी सुरक्षित हैं? छात्रावास की क्या स्थिति है? इन तमाम मुद्दों पर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल की। पड़ताल की खबरें 13 से 20 जनवरी तक प्रकाशित की गयीं। इसमें निजी छात्रावास की स्थिति, छात्राओं से अधिक पैसा लेना, सड़ा गला खाना देने, सुरक्षा के नाम पर लापरवाही बरतने जैसे मुद्दे उठाए गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.