मुंगेर, जुलाई 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना के सदस्य राकेश कुमार सिंह बुधवार को मुंगेर पहुंचे। मुंगेर पहुंचकर उन्होंने मुंगेर जिले में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के आवास, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई सहित समूची व्यवस्था की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। वहीं, विधि-विवादित किशोरों से मुलाकात कर उन्होंने उनके जीवन में सुधार के लिए उन्हें प्रेरित किया तथा अधीक्षक को निर्देशित किया कि, पर्यवेक्षण गृह में रह रहे किशोरों की प्रगति और उनके उत्कृष्ट कार्यों की फॉलोअप सूची तैयार की जाए। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई, मुंगेर के सहायक निदेशक अनिमेष कुमार चन्द्र, बाल कल्याण समिति के सदस्य, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.