नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका को विशेष अदालत में सूचीबद्ध कर दिया है। बाल्यान को मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो फरार गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कथित संगठित अपराध संगठन से जुड़ा है। पहले राउज एवेन्यू अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज की थी। न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा की पीठ ने मामले को सांसद व विधायक कोर्ट में भेजा। मामला अब 21 जनवरी को सूचीबद्ध होगा। दिल्ली पुलिस ने बाल्यान समेत 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...