कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। बाल्मीकि समाज महासभा की आमसभा रविवार को आयोजित हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे रहे। अध्यक्ष ने समाज को संबोधित करते हुए राजनीतिक भागीदारी के लिए लोगों आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से गुलबदन चंद्र गौर, नरेश बघेल, राज किशोर, संतोष अली, शकुंतला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...