रामगढ़, मार्च 19 -- गिद्दी। हजारीबाग जिले के गिद्दी और रामगढ़ जिला के भुरकुंडा को जोड़ने वाला दामोदर पद पर वर्ष 1979-80 में बना गिद्दी पुल काफी जर्जर हो गया है। इस पुल से क्षमता से अधिक भारी वाहनों के दिन रात आवागमन के कारण कभी भी इसके ढहने की संभावना बनी रहती है। इसके ढहने से गिद्दी और भुरकुंडा के लोगों का आवगमन बंद हो जाएगा। साथ ही हजारीबाग जिला के डाड़ी प्रखंड और रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड के इधर रहने वाले लगभग एक लाख से अधिक आबादी के लोगों को भुरकुंडा आने जाने के लिए रामगढ़ होकर काफी लंबी दूरी तय करना पड़ेगा। इतना ही नहीं सीसीएल के दो क्षेत्र अरगड़ा और बरका सयाल का ट्रांसपोर्टिंग भी ठप हो जाएगा। जिससे सीसीएल को काफी नुकसान होगा। बता दें वर्ष 1976 में दामोदर नद में आई बाढ़ के कारण झूला पुल टूटने के बाद इस पुल को वर्ष 1979-80 में गैनन डंकर्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.