कुशीनगर, मार्च 17 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी जंगल में 13 दिन पूर्व अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल हुई एक मुसहर महिला की रविवार की सुबह मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने अवैध बालू खनन कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी जंगल में रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन का खेल काफी दिनों से चल रहा है। खनन विभाग छापेमारी कर अवैध बालू खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके बावजूद अवैध बालू खनन बंद नहीं हुआ और इसका परिणाम यह हुआ कि पिछले 3 मार्च की देर शाम हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित रिश्तेदार के वहां से लौट रहे उक्त गांव निवासी ब्रह्मा मुसहर की 26 वर्षीय पत्नी फूला देवी बरवां रतनपुर निवासी एक व्यक्ति के अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.