मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बालू माफियाओं से मिलीभगत में करजा थानेदार बुरी तरह फंस गए हैं। मामला सामने आने के बाद डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने करजा थानेदार के खिलाफ जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी में एडीएम राजस्व, एसडीएम पश्चिमी और एसडीपीओ सरैया को शामिल किया गया है। खान निरीक्षक प्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आठ फरवरी को पश्चिम बंगाल नंबर प्लेट लगे 12 चक्के के ट्रक पर 640 सीएफटी अवैध बालू जब्त की थी। जब्त ट्रक को खान निरीक्षक ने आठ फरवरी को 2.20 बजे करजा थाना परिसर में खड़ा कर थानेदार को सौंप दिया। उसी दिन एफआईआर दर्ज करने के लिए करजा थाने में आवेदन भी दिया गया, जिसमें खान निरीक्षक ने अवैध बालू परिवहन से आठ लाख 68 हजार 160 रुपये के राजस्व हानि का दावा किया, लेकिन थानेदार ने एक माह तक आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.