गिरडीह, मार्च 20 -- तिसरी। तिसरी में बालू माफियाओं की दादागिरी परवान पर है। बालू माफिया तिसरी के भंडारी और गावां के बेंडरों नदी से अवैध उत्खनन करवाकर दिनदहाड़े बालू की तस्करी करते हैं। अगर बालू की तस्करी के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसे बालू माफियाओं द्वारा देख लेने और गाड़ी चढ़ा देने सहित कई तरह के धमकी भी देते हैं। बालू माफिया इतने बेखौफ हैं कि आम लोगों की बात छोड़ें, अधिकारियों को भी नहीं बख्शते हैं। इसकी बानगी बुधवार को तिसरी के पंदनाटांड़ में देखने को मिली है। हुआ यूं कि तिसरी के सीओ अखिलेश प्रसाद सरकारी गाड़ी टाटा सूमो से बुधवार की शाम किसी काम से भंडारी की ओर जा रहे थे। तभी भंडारी की ओर से बालू लोड ट्रैक्टर आ रहा था। जिसे सीओ अखिलेश प्रसाद ने हाथ देकर रुकवाना चाहा। लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर को रोकने की बजाय ट्रैक्टर से सीओ की सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.