लोहरदगा, फरवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला खनन अधिकारी राजाराम प्रसाद ने 24 फरवरी को लोहरदगा थाने में बालू के अवैध खनन परिवहन और स्टोर करने के खिलाफ सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। डीएमओ ने बताया है कि गुप्त सूचना पर छापेमारी में भक्सो स्थित कोयल नदी से चार ट्रैक्टरों पर बालू लोड कर सुईयाडीपा चौक से इरगांव की ओर जाते पकड़ा गया था। गश्ती में तैनात सअनि भरत रजक, हवलदार राकेश कुमार सिंह और आरक्षी सहिन्द्र उरांव को उक्त बालू लदे ट्रेक्टरों को पकड़ने का आदेश दिया गया था। गश्ती दल द्वारा बताया गया कि इस दौरान देखा गया कि ट्रैक्टर के चालक पुलिस गश्ती को आते देख इरगांव मुख्य सड़क को छोड़ कर पीसीसी रोड़ होकर रामपुर हूटू टोली की ओर भागने लगे। पीछा करने पर ट्रेक्टर चालक साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अपने अपने ट्रैक्टर के ट्रेलर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.