लातेहार, जनवरी 3 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में शनिवार को वाहन चालकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से वाहन चालकों का स्वास्थ्य जांच किया। इस दौरान चालकों का ब्लड प्रेशर,आंखों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतने,नशे से दूर रहने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चालकों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.