लातेहार, जनवरी 31 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए रविदास समाज के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल राम ने बताया कि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह में समाज के लोग उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे। रविदास समाज के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल राम ने स्थानीय लोगों सहित अन्य समाज के लोगों से भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.