लातेहार, जनवरी 11 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोर्इयां संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह गुमला जिला अध्यक्ष देवकी देवी ने की, जबकि संचालन सहीराम बीबी ने किया। बैठक में प्रखंड स्तर से लेकर स्कूल स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विद्यालय से एक एक रसोर्इयां संयोजिका अध्यक्ष को संगठन का सदस्य बनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार बजट सत्र से पहले उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो बजट सत्र के दौरान पूरे झारखंड में मध्याह्न भोजन योजना को बंद किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। संघ की प्रमुख मांगों में सभी रसोर्इयां संयोजिकाओं को न्यूनतम वेतन लागू ...