लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार,संवाददाता। बालूमाथ में काफ़ी दिनों से कोयला का अवैध कारोबार हो रहा है। जिसकी जानकारी अमूमन सभी अधिकारियों को भी है। इसी अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ गुरुवार की देर रात छापामारी करने पहुंचे बालूमाथ सीओ और बीडीओ पर कोयला तस्करों ने हमला बोल दिया। जहां एक ओर हमला, भागते हुए जेसीबी और खडे ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही संबंधित पदाधिकारी इस प्रकार के किसी भी घटना से इनकार कर रहे हैं। एक क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल ने बाकायदा इस न्यूज़ भी चलाया है,जिसमें अधिकारी स्पष्ट रूप से बोलते दिख रहे हैं, यह अवैध कोयला है। जब कार्रवाई की बारी आई तो सफेदपोशों के दबाव में जांच करने गए बीडीओ और सीओ ही हमले की बात से इंकार करने लगे। वहीं पुलिस महकमा घटनास्थल को जानने से ही इंकार कर दिया। घटना के तुरंत बाद ही पूरे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.