लातेहार, फरवरी 18 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार को ई-गवर्नेंस के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण में पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिवों को ग्राम सभा की भूमिका,योजनाओं के चयन की प्रक्रिया तथा योग्य लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामसभा के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ वास्तविक व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सकता है। बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने और योजनाओं की नियमित समीक्षा पर जोर दिया। प्रशिक्षण में मुखिया नरेश लोहरा,प्रखंड...