बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को 'मुन्नी बदनाम हुई' गीत की गायिका ममता शर्मा की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। उन्होंने इस दौरान दर्शकों की मांग पर कई गीत प्रस्तुत किए। वहीं राधा श्रीवास्तव व सुरेश गुप्ता एंड पार्टी के कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। इस दौरान मेला परिसर में लगी प्रदर्शनी व स्टाल भी आकर्षक का केंद्र रहे। यूपी व एमपी से सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कालिंजर महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड सिंगर ममता शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या की बेला में अपनी मधुर आवाज से समा बांधा। संचालक पंकज रावत और डॉ. अर्चना भारती ने किया। इसके पहले डॉ.आराधना सिंह की शिव स्तुति व नृत्य कला से संगीत गायन का कार्यक्रम शुरू हुआ। आराधना सिंह के गीतों में भक्ति और फिल्मी तराने प...