जमशेदपुर, मार्च 25 -- एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित तुरियाबेड़ा में 21 मार्च को फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने नंदन कुमार उर्फ नंदन पंडित और उसके साथी राहुल गोप उर्फ बल्ले उर्फ यमदूत उर्फ राहुल बल्ले को गिरफ्तार किया है। नंदन बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर का रहने वाला है, जबकि राहुल भालूबासा का रहने वाला है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और चार गोली बरामद की है। सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ गोड़गौड़ा चौक के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नंदन पंडित और राहुल बताया। तलाशी के क्रम में नंदन के पास से हथियार बरामद किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.