जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर । ग्रामसभा बालीगुमा ने बालीगुमा-गोड़गोड़ा में नगर निकाय चुनाव का विरोध किया। बालीगुमा ग्रामसभा ने इस क्षेत्र को मानगो नगर निगम का हिस्सा बनाने का विरोध किया। उसका कहना है कि इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी, क्योंकि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में होने के बावजूद यहां पर नगर निकाय चुनाव कराया गया है। साथ ही ग्रामसभा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि बालीगुमा और गोड़गोड़ा को देवघर पंचायत में शामिल किया जाए। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में जमा किया। सोमवार को निकाय चुनाव के विरोध में ग्रामसभा की बैठक बालीगुमा माझी अखड़ा में ग्राम प्रधान सह माझी बाबा रमेश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में की गई। इसमें इन दोनों गांवों को मानगो नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने के विरोध मे...