सोनभद्र, जनवरी 10 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली में बालिका सशक्तीकरण मिशन (जेम) की साप्ताहिक पुनश्चर्या कार्यशाला का समापन समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ जिसमें जेम बालिकाओं ने प्रशिक्षण अवधि में अर्जित कला- कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बालिकाओं द्वारा देशभक्ति,सामाजिक जागरूकता एवं कुरीतियों के विरोध जैसे विषयों पर आधारित नृत्य, गीत प्रस्तुतियों पर खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि संदीप नायक, परियोजना प्रमुख ने इस मौके पर कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, सामाजिक परिवर्तन की सशक्त यात्रा है, जो बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। समारोह में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राम प्रधानगण, यूनियन/एसोसिएशन प्रतिनिधि, विद्यालय प्रधानाचार्य, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.