सीतापुर, मार्च 18 -- लहरपुर, संवाददाता। आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में चौथे दिन मंगलवार को नारी सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक अध्यापक विनोद कुमार शुक्ला ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए नारी को सामाजिक क्षेत्र में आगे आने को कहा। नीता सिंह व अध्यापिका शैल सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। रियाज अहमद ने नारियों को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार निगम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा नारी सशक्तिकरण में विशेष स्थान रखती है। बालिकाएं दो परिवारों को आगे चलकर जोड़ती हैं। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने कहा है कि अस्तित्व हमारा नारा है प्रेम हमारा बल, आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.