मधुबनी, फरवरी 23 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। परसौनी 2 उच्च विद्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय छह साल से बंद पड़ा है। विद्यालय का भवन 1करोड़ 20 लाख की लागत से वर्ष 2020 में बनाया गया था। छात्रावास के लिए जेनरेटर,फर्नीचर,चौकी,बेड,पंखा सभी सामानों की खरीदारी की गयी थी। लाखों का सामान वर्तमान में जंग खा रहा है। विद्यालय के लिए वार्डेन और टीचर भी नियुक्त किया गया था। विद्यालय में 2022 में सात लड़कियों ने छात्रावास में नामांकन करायी थी। लेकिन कुछ दिन बाद लड़कियां छात्रावास छोड़ कर चली गयी। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रावास में रखे बेड आदि सामानों को मधेपुरा भी स्थानान्तरित किया गया है।छात्रावास के संचालन नहीं होने से बिस्फी वासियोंके गरीब छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। 2उच्च विद्यालय परसौनी के एचएम मो सालिव ने बताया कि विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.