मधेपुरा, जनवरी 26 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधेपुरा नगर भवन में आयोजित 71वीं बिहार स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में एकल पुरुष वर्ग में पटना के कुमार हर्षित ने मुजफ्फरपुर के कविश साहू को 11-8,11-7 और 11-6 से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया। वहीं एकल महिला वर्ग के फाइनल में मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने मधेपुरा की रियांशी गुप्ता को कड़े मुकाबले में पराजित कर विजेता का खिताब जीत लिया। रियांशी ने दो सेट जीते, जबकि नीलांजना ने अंतत: पांचवा सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 15 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग के फाइनल में पटना के आयुष मिश्रा ने सहरसा के हिमांशु कुमार को शिकस्त दी। जबकि बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने पटना की नव्या लक्ष्मी को हराया। वहीं 17 वर्ष से कम आयु वर्...