बाराबंकी, जुलाई 28 -- बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शक उत्साहित रहे। माध्यमिक विद्यालय स्तर की इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज निदूरा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं अंडर-14 वर्ग के फाइनल में यूपीएस खेवली ने कंपोजिट विद्यालय बड़ेल को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, राजन सिंह, उमेश, पंकज, राजकुमार, सुनील स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.