रुडकी, जनवरी 25 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रुड़की तहसील क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालकुर्ती स्थित मारवाड़ी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण रुड़की की सचिव एवं सिविल जज उपाधि सिंघल ने किया। इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षकों को राष्ट्र और नारी सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज उपाधि सिंघल ने बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे जनक...