हापुड़, अगस्त 29 -- डीएम पब्लिक स्कूल की 15 सदस्यीय बालिका टीम आज सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में भाग लेने के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मंछना (मैनपुरी) में आयोजित की जा रही है। टीम के साथ दो कोच अशोक चौधरी और गार्गी महाल भी रवाना हुए, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के चयनित एथलीट्स ने स्कूल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस प्रतियोगिता के लिए स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के दम पर हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं और इस बार भी उनसे शानदार उपलब्धि की अपेक्षा है। टीम को रवाना करते समय कबड्डी कोच संजीव चौधरी और रविन्द्र चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.