धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सरायढेला तपोवन कॉलोनी स्थित बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां लापता हैं। बालिका गृह प्रबंधन की ओर से सरायढेला थाने में मामले की शिकायत की गई है। 12 फरवरी की शाम को सात बजे के बाद जब लड़कियों की गिनती की गई तो दो कम मिली। पता चला कि धनसार और गोशाला थाना की ओर से सुपुर्द की गई दोनों लड़कियां सुरक्षाकर्मियों व प्रबंधन को चकमा देकर भाग निकलीं। फिलहाल सरायढेला पुलिस के साथ-साथ गोशाला ओपी और धनसार पुलिस भी लड़कियों की खोज में जुटी है। सीडब्ल्यूसी ने लिया संज्ञान, जांच टीम गठित सीडब्ल्यूसी ने मामले को संज्ञान में लिया है। घटना के अगले दिन सीडब्ल्यूसी की सदस्य ममता अरोड़ा, संध्या सिन्हा, बाल सरंक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी व समाजसेवी अनिता कुमारी ने बालिका गृह का निरीक्षण किया। सीसीटीवी की जांच की गई, जिसमे...