सोनभद्र, जून 14 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र रजखड़ गांव में शुक्रवार की शाम चार बजे 10 वर्षीय बालिका रजनी कुमारी पुत्री निर्मल कुमार अपने घर के पास खेल रही थी। खेलते समय वह अचानक बेहोश हो कर गिर गई। आनन फानन में परिजनों ने एम्बुलेंस के माध्यम से दुद्धी सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को पिता निर्मल कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीट दरोगा ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.