कौशाम्बी, फरवरी 10 -- हलधर स्कूल एंड कॉलेज अजुहा में सोमवार को बालिकाओं के आत्मविश्वास और खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच मुकाबला हुआ। तीन घंटे तक चले मुकाबले में रेड हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल किया। मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रिंसिपल संगीता सिंह ने विजयी एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मैच में रेड हाउस की टीम ने कैप्टन रिश्ता के नेतृत्व में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उपकप्तान संगीता सहित टीम की खिलाड़ी ज्योत्सना, आन्वी, काव्या, लाली यादव और चंचल ने तेज और सधी हुई रणनीति से ब्लू हाउस को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं ब्लू हाउस की टीम ने भी कैप्टन श्रेया और उपकप्तान स्नेहा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.