घाटशिला, दिसम्बर 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मुसाबनी प्रखंड का एकमात्र बालिकाओं का उच्च विद्यालय है। यहां बुधवार को प्रचार्य अनिता मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई। अनिता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विद्यालय परिसर एवं इसके आसपास छुट्टी के बाद असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। विद्यालय के नल व अन्य सामानों की तोड़फोड़ की गई है। इसके साथ ही परिसर में बोतल आदि फेंक कर गंदगी फैलाई गई है। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी विद्यालय में यहां वहां फेंकी गई है। पाइपलाइन को तोड़ा गया है, पेड़-पौधों को उखाड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है। जबकि इस विद्यालय की चहारदीवारी काफी ऊंची है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे असामाजिक तत्व दीवार फांद कर विद्यालय परिसर के अंदर आते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने क...