लातेहार, फरवरी 24 -- लातेहार, संवाददाता। आम बजट में बालिका आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद जिले में बालिका शिक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है। सरकार के इस फैसले से खासकर ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की संभावना बढ़ गई है। अब तक संसाधनों की कमी और दूर-दराज के इलाकों में विद्यालयों की अनुपलब्धता के कारण कई बालिकाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। ऐसे में आवासीय विद्यालय की पहल को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। लातेहार जिले में वर्तमान में छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं, जहां दूरस्थ गांवों की छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा के साथ आवास की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा लातेहार स्थित एक विद्यालय को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया ह...