गौरीगंज, अक्टूबर 13 -- अमेठी। संवाददाता महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सोमवार को सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश थीम के तहत विभिन्न विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम संजय चौहान के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय हाईस्कूल तेन्दुआ तथा राजकीय हाई स्कूल सिंहपुर में हुआ। जिसमें प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया। बालिकाओं को शारीरिक सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं संकट की स्थिति में स्वयं की रक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। इसके साथ ह...