पीलीभीत, नवम्बर 19 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन की ओर से प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा विषय पर स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं को ऑनलाइन शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तक पहुंचने के लिए जानकारी प्रदान की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता चौधरी ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। जिला मिशन कॉर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में बालिकाओं को बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.