गिरडीह, अक्टूबर 12 -- सरिया। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को सरिया कॉलेज, सरिया में एक संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार लाल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में नारी संबंधी वर्तमान चुनौतियों पर विचार रखते हुए कहा कि आज समाज में लिंगानुपात में जो असमानता देखने को मिलती है, उसके पीछे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा और अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियां मुख्य कारण हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज में अपनी सशक्त पहचान बनाएं। संगोष्ठी में डॉ. प्रमोद कुमार ने इस दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं के विकास और उत्थान से ही राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने बालिकाओं की समानता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, कानूनी अधिक...