रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में पापांकुशा एकादशी पर शुक्रवार को विशेष अनुष्ठान हुए। भक्तों ने प्रातः 7 बजे से दिनभर मंदिर में श्रीवेंकटेश्वर की अष्टोत्तर पुष्प अर्चना और श्रीमहालक्ष्मी की अष्टोत्तर शतनामावली मंत्रों से कुंकुम अर्चना की। संपूर्ण मनोरथ को प्रदान करने वाले भगवान का तिरुमंजनानुष्ठान हुआ। इस दौरान रामअवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, घनश्याम दास, रंजन सिंह, अशोक धनानी, भोला वर्णवाल, प्रभाष मित्तल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.