धनबाद, मार्च 9 -- धनबाद, वरीय संवाददाता भगवान विष्णु (बालाजी) के सहस्त्र नामों की उद्घोषणा से जगजीवन नगर गुंजायमान रहा। मौका था जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर के 37वें वार्षिकोत्सव का। वेंकेटेश्वर टेंपल कमेटी (बालाजी मंदिर) के लोग इसे ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की प्रात: बेला में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में बालाजी के 1008 नामों के उच्चारण के साथ भगवान का आह्वान किया गया। भगवान के एक-एक नाम की उदघोषणा पर भक्त जयकारे लगा रहे थे। भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों की उद्घोषणा और जयकारे से बालाजी मंदिर ही नहीं, पूरा जगजीवन नगर गुंजायमान हुआ। इससे पूर्व मंदिर कमेटी की ओर से सुप्रभात सेवा किया गया। पंचामृत से हुआ बालाजी का दिव्य अभिषेक प्रात: पूजन के बाद भगवान का दिव्य अभिषेक किया गया। दिन के 10.45 बजे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.