प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। बालगृह में रह रहे बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ ही अब व्यायाम का भी अवसर मिलेगा। जल्द ही वहां पर ओपेन एयर जिम बनाया जाएगा, जहां के खुले वातावरण में बच्चें व्यायाम करते दिखाई देंगे। शासन ने बालगृह और किशोर गृह में निर्माण कार्य के लिए 54.77 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि विभाग के खाते में अवमुक्त हो चुकी है, जिसके बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। खुल्दाबाद में बालगृह, किशोर गृह संचालित है। यह काफी पुराना है। छत जगह-जगह से उखड़ गई है और स्थिति खराब हो गई है। जिसकी मरम्मत के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से शासन से बजट मांगा था। शासन ने पिछले दिनों बजट को मंजूरी दी और यह राशि विभाग के खाते में अवमुक्त हो चुकी है। डीपीओ सर्वजीत सिंह ने बताया कि इस राशि से रूफ टॉप का निर्माण होगा और खुले स्थान पर ओपेन ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.