मैनपुरी, फरवरी 4 -- माय भारत केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पं. नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीबॉल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुल्तानगंज ब्लॉक की टीम बालक वर्ग वालीबॉल में विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में भी सुल्तानगंज ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मुकेश, रंजीत व अजीत तथा महिला वर्ग में शिवा, कीर्ति व सेजल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर महिला दौड़ में कंचन, ...