पलामू, जून 27 -- मेदिनिनीगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्ववावधान में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के मैदान में खेले गए जिला स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में रामगढ़ व बालक वर्ग में मनातू विजेता बना। विजेता दोनों टीम जुलाई माह में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में अंडर 12 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पलामू के 21 प्रखंडों में 15 प्रखंड शामिल हुए। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि मेदिनीनगर डायट के प्राचार्य अमृता सिंह, विश्रामपुर बीइइओ महेंद्र प्रजापति, समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज मिश्रा, पलामू जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजय त्रिपाठी, पलामू जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव महेश तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया। विजेता टीमों ...