महाराजगंज, मई 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र स्थित परमहंस पाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुरली सबया में चल रहे 102 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन खेल स्पर्धा, मॉक ड्रिल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में चार्ली व बालिका वर्ग में अल्फा कंपनी के कैडेट्स ने अपना दमखम दिखाया। लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह व प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा की देखरेख में तीसरे दिन एनसीसी कैंप में खेल स्पर्धा का ओजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में चार्ली ने अल्फा को पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में अल्फा ने डेल्टा को पराजित किया। इसके बाद हवलदार रविंद्र देसाई व हवलदार संजय कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने ड्रिल की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.